{"_id":"6213faf77aa38e3dcc28cc5d","slug":"40-thousand-stolen-from-the-bride-s-maternal-grandfather-s-bag-from-the-pavilion-modipuram-news-mrt5778487107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप से दुल्हन के नाना के बैग से 40 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप से दुल्हन के नाना के बैग से 40 हजार चोरी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शास्त्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने एक मंडप संचालक व उसके सहयोगी पर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर बैग से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक निवासी चौधरी सुरेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि 11 फरवरी को उसकी धेवती की शादी कंकरखेड़ा स्थित एक मंडप में थी। बरात आने के दौरान उनके बैग को काटकर 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी की घटना के बाद उन्होंने मंडप के संचालक विपिन चौधरी व उनके सहयोगी ओमकार से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की अपील की। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ अभद्रता की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं दिखाई। पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।