फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 families living on rent, leaving private house in Ajhota

अझौता में निजी मकान छोड़, किराये पर रह रहे 40 परिवार

Wed, 18 Aug 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
40 families living on rent, leaving private house in Ajhota
अझौता में निजी मकान छोड़, किराये पर रह रहे 40 परिवार
विज्ञापन

दौराला। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अझौता गांव में 40 परिवार निजी मकान छोड़कर गांव में ही किराये पर रह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह ब्लॉक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी के लिए तालाब है। जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पिछले तीन साल से गांव की गलियों में जलभराव रहता है। ग्रामीणों को दो से तीन फीट तक पानी से गुजरकर अपने घरों में जाना पड़ता था। गलियों में जलभराव से करीब 100 परिवार प्रभावित है। इनमें 40 परिवार ऐसे हैं जो अपना मकान छोड़कर गांव में ही किराये के मकान में रह रहे हैं। किराये के मकान में रहने वाले लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते परिवार में बीमारी फैल रही थी। हर समय परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहने लगा था। जिसके चलते उन्होंने घर छोड़ना मुनासिब समझा। गलियों में जलभराव व कीचड़ होने से यहां रहने वाले लोग अपने बच्चों की शादी भी अपने घर में नहीं कर पा रहे हैं। बरसात में स्थिति और भयंकर हो जाती है।
विज्ञापन

अधिकारी नहीं करते कार्रवाई
तालाब पर कब्जे की शिकायत को लेकर कई बार ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार अधिकारी तहसील की टीम के साथ पहुंचकर पैमाईश कर चले जाते है। - बाला, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी नहीं देते ध्यान
तीन साल से तालाब पर कब्जा है। क्षेत्रीय विधायक, सांसद से लेकर जिलाधिकारी को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। गलियों में गंदा पानी व कीचड़ भरा होने के कारण यहां आगमन बंद हो चुका है।- सूरज सिंह, ग्रामीण
किराये पर रहने को हैं मजबूर
गलियों में गंदा पानी भरा होने के कारण गांव में ही किराये पर रहने को मजबूर हैं। कई परिवार इस समस्या का निस्तारण नहीं होने से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने अपने घरों पर मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। - सुभाष, ग्रामीण
करेंगे जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार
तीन वर्ष बीतने के बाद भी जनप्रतिनिधि समस्या से निजात नहीं दिला सके है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का बहिष्कार किया जाएगा। - अरुण ग्रामीण

राजस्व विभाग का है मामला
यह मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। किसी ने तालाब पर कब्जा कर रखा है तो ग्रामीण राजस्व विभाग में शिकायत करें। डॉ. साजिद अहमद, बीडीओ दौराला
जल्द कब्जा मुक्त होगा तालाब
गलियों में जलभराव होने से कुछ परिवारों को परेशानी हो रही है। जल्द एसडीएम से मिलकर तालाब की पैमाइश कराई जाएगी। तालाब को कब्जा मुक्त कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। - मालती, ग्राम प्रधान, अझौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed