{"_id":"69948401982bbb34b001bba5","slug":"390-patients-were-examined-160-were-selected-for-cataract-surgery-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104476-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 390 मरीजों की जांच, 160 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 390 मरीजों की जांच, 160 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक स्रोत संवाद
Link Copied
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन की ओर से कराया गया।
विज्ञापन
नेत्र जांच शिविर में चिकित्सकीय टीम में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र व डॉ. सोमपाल द्वारा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच की गई। स्थानक के प्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शिविर में कुल 390 मरीजों की ओपीडी की गई। जांच के दौरान करीब 160 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए एडीके जैन आई हॉस्पिटल बागपत भेजा गया, जहां उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में दवाइयों और चश्मों का निशुल्क वितरण अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन तथा वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। आयोजन में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन व दीपक जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।