Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   35 nominations on 21 in District Bar Association

Meerut News: जिला बार एसोसिएशन में 21 पदों पर 35 नामांकन

Thu, 20 Feb 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
35 nominations on 21 in District Bar Association
आज उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी
विज्ञापन

मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 की प्रबंध समिति के 25 फरवरी को होने वाले मतदान के चलते कुल 21 पदों पर 35 उम्मीदवारों ने आज बुधवार को नामांकन किया। इनमें राजीव कुमार त्यागी, अमित राणा एवं शिवदत्त जोशी व मनोज कुमार सहित अन्य उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी दीपक राज प्रेमी, राजेन्द्र सिंह तोमर, रामकुमार त्यागी, यासिर, विशाल राणा एवं पराग ऐरन ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी पुस्तकालय में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार त्यागी, शिवदत्त जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, संतोष कुमारी, सरताज अहमद, उपाध्यक्ष पद, अनोज कुमार गिरी, जितेन्द्र सिंह, रेखा व तनुज शर्मा महासचिव पद, अमित राणा व मनोज कुमार कोषाध्यक्ष पद, महकार सिंह व रामगोपाल संयुक्त सचिव प्रशासन पद, दिलशाद अलवी व खुर्रम अख्तर संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मीनाक्षी यादव व सोहन वीर संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद, आकाश कुमार शर्मा व विकास शर्मा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद, बीरकुमार विनेश कुमार, जगत सिंह, कांति प्रसाद गुप्ता, अकरम, साधना कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, सुशील कुमार यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के अलावा देशराज सिंह, गुलशबा मिर्जा, इरफान अली, कुसुम रानी, फराज, सुहेल खान, नवतेज, प्रभाकर शर्मा, रूपेश मान व तरुण जैन ने नामांकन किया। आज नाम वापसी के पश्चात अंतिम सूची उम्मीदवारों की प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

------------

उम्मीदवार सिर्फ कचहरी में कर पाये गये चुनाव प्रचार

मेरठ बार एसोसिएशन के 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए भावी उम्मीदवार सिर्फ कचहरी में ही चुनाव प्रचार कर पाएंगे। यदि कोई भी उम्मीदवार किसी भी मतदाता के घर पर समर्थन मांगने जाता है तो उसकी सदस्यता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी। बुधवार को चुनावी मंडल ने 4155 मतदाताओं की वैध सूची का प्रकाशन किया। चुनावी मंडल ने कचहरी में घूमकर आचार संहिता का पुख्ता क्रियान्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed