फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   34 thousand vehicles passed, gasped except toll

34 हजार वाहन गुजरे तो हांफ गया सिवाया टोल

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
34 thousand vehicles passed, gasped except toll
34 हजार वाहन गुजरे तो हांफ गया सिवाया टोल
विज्ञापन

मेरठ। वीकेंड पर सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। रविवार को करीब 34 हजार वाहन गुजरने से टोल पर दोनों और जाम लगा रहा। दौराला तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम खुलवाने के लिए टोल कर्मी भी जुटे रहे।
टोल प्लाजा से सामान्य दिनों में 25 हजार के करीब वाहन निकलते हैं, लेकिन उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों की वजह से रविवार को करीब 34 हजार वाहनों गुजरे तो जाम लग गया। सुबह से लेकर रात तक बार-बार जाम लगता रहा। शाम चार बजे वाहनों की संख्या बढ़ी तो लंबा जाम लग गया। टोल प्लाजा के अलावा सिवाया भराला झाल पर भी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर भी परेशानी उठानी पड़ी। टोलकर्मी दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, लेकिन बार-बार जाम लगता रहा। भराला और दुल्हैडा गांव में से टोल से बचकर निकलने वाले वाहनों से ग्रामीण भी परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टोल पर जाम के बाद देहात के मार्गों से वाहन गुजरते हैं, जिससे यह मार्ग भी जाम हो जाते हैं। पुलिस-प्रशासन को इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed