{"_id":"5f78dc858ebc3e9bc91995c3","slug":"32-farmers-observed-speculative-demonstration-mawana-news-mrt504377037","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 किसानों ने किया सट्टा प्रदर्शन का अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 किसानों ने किया सट्टा प्रदर्शन का अवलोकन
विज्ञापन
बहसूमा। गन्ना विभाग के तत्वावधान में आयोजित सट्टा प्रर्दशन किसान मेले में किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं।। खादर क्षेत्र के 32 किसानों ने सट्टों का अवलोकन किया। अब तक एससीडीआई के मुताबिक 30 फीसदी लोग सट्टा के अवलोकन कर चुके हैं। शुक्रवार को 9 किसानों ने मोबाइल नंबर व ट्रांसपोर्ट बदलवाने की शिकायतें आईं। सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया। गन्ना समिति सचिव सुभाष यादव ने बताया कि आज मेले में किसान अपने रकबा आदि की जानकारी लेने पहुंचे। सचिव ने कहा जो किसान नया बांड बनवाना चाहते है वो फोटो, बैंक पासबुक, फर्द सुपरवाईजर के पास उपलब्ध करा दें।
किसानों ने की फर्जीवाड़े की शिकायत
किसानों का कहना है कि फर्जी फर्द, खतौनी व आधार कार्ड जमा करने वालों के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई की मांग की है। किसान मांगेराम, किशनपाल सिंह, सचिन कुमार का कहना है कि समिति व मिल कर्मचारियों द्वारा गन्ने का सर्वे सही ढंग से नहीं किया गया है। कहीं किसानों की धान अधिक कर दी तो कहीं पौधा गायब ही कर दिया है। किसानों ने छोटी-छोटी खामियां सटटा प्रर्दशन में मिलने पर कर्मचारियों पर नाराजगी भी जताई। किसानो का तर्क है कुछ सुपरवाईजरों ने चेहते किसानों के साथ मिलकर जमीन की हेराफेरी कर रकबा बढ़ाया है। ऐसे किसानों की सूची गन्ना विभाग को दे दी है। शनिवार को 32 किसानों ने सटटे का अवलोकन किया। वहीं इस सबंध में सचिव सुभाष यादव का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी।