{"_id":"5cd73381bdec2207382f9fd6","slug":"31557607297-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों से तंग आकर जहर खाने वाले परिवार के मुखिया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों से तंग आकर जहर खाने वाले परिवार के मुखिया की मौत
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पल्टूपुरी गांव में शोहदों से परेशान एक परिवार के तीन सदस्यों के जहर खाने के मामले में 23 दिन जिंदगी और मौत से जूझ रहे परिवार के मुखिया की शुक्रवार देर रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव पल्टूपुरी में अनुसूचित जाति के एक परिवार की महिला से गांव के ही कश्यप बिरादरी के रवि, गोपाल, आदेश, सोनू, पप्पू, सत्ते, कृष्णपाल, सचिन छेड़छाड़ एवं अभद्रता करते थे। आरोपियों ने कई बार पति-पत्नी को बंधक बनाकर पीटा था। किसी के द्वारा साथ नहीं देने पर परिवार के मुखिया ने शोहदों से तंग आकर पत्नी व बेटी के साथ बीती 17 अप्रैल की रात जहर खा लिया था। पत्नी की उसी दौरान मौत हो गई थी। पिता व बेटी का दो दिन तक मवाना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार हुआ। यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई सभी आठ आरोपियों को जेल भेज दिया था। 23 दिन जिंदगी और मौत से जंग लड़ने वाले परिवार के मुखिया ने भी शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के मुखिया की मौत से पुत्र एवं पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिजन मौत की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिर से उठा माता-पिता का साया
मां की मौत को पुत्र एवं पुत्री अभी भूला भी नहीं सके थे कि 23 दिन बाद पिता ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इससे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अभी पुत्री अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के मुखिया का शव शनिवार को गांव पहुंचा। यहां श्मशान में पुत्र ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का 25 फीसदी जल्द दिया जाएगा। एडीएम वित्त को मामले से अवगत करा दिया है।-अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना