फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिल के सामने स्थित बस्ती में मकान का ताला तोडकर सेफ आदि में रखे लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ।

मिल के सामने स्थित बस्ती में मकान का ताला तोडकर सेफ आदि में रखे लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ।

Sat, 23 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मिल के सामने स्थित बस्ती में मकान का ताला तोडकर सेफ आदि में रखे लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ।

विज्ञापन

चार लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी
- मिल के सामने बस्ती में हुई घटना, रिश्तेदारी में गया था परिवार
मवाना। मिल के सामने स्थित बस्ती में बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखी नगदी व लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। लाखों रुपये की चोरी की भनक लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के दिन परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला कल्याण सिंह में मिल के सामने बस्ती में सुशील पुत्र रामपाल का मकान है। सुशील ने बताया कि उसका परिवार मकान में ताला लगाकर तीन दिन से मेरठ रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार की शाम वह इधर से गुजरा था तो मकान पर ठीक प्रकार से ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने सुशील को सूचना दी कि उसके मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर देर शाम वह मवाना पहुंचा तो देखा कि मुख्य द्वार सहित दोनों कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था तथा सेफ का ताला टूटा हुआ था। सेफ में रखे दो सोने के हार, अंगूठी लगभग आठ लाख रुपये के जेवर तथा चार लाख रुपये नगद भी चोरों ने साफ कर दिए थे। आभूषण और नगदी चोरी होने की जानकारी होते ही घर की महिलाओं में कोहराम मच गया। पीडित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed