फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नए नियमों से भरे जा रहे फामा्रं में घनचक्कर बने छात्र

नए नियमों से भरे जा रहे फामा्रं में घनचक्कर बने छात्र

Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
नए नियमों से भरे जा रहे फामा्रं में घनचक्कर बने छात्र
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


अंतिम दिन प्राइवेट परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ी ठीक कराने को रही मारामारी
छात्राओं को आ रही सबसे ज्यादा परेशानी, दूर हो रहा कॉलेजों का आवंटन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में इस बार नए नियमों से भरे जा रहे प्राइवेट परीक्षा फार्म में छात्र-छात्राएं घनचक्कर बन गए हैं। छात्राओं को सेकेंड ईयर में दूर के कॉलेज मिल रहे हैं तो वहीं, गड़बड़ी ठीक कराने को बुधवार को कैंपस के 309 कमरा नंबर में बनाए गए सेंटर पर सुबह से शाम तक भीड़ रही। अंतिम दिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं की समस्या दूर नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार से कॉलेजों के आवंटन में ये समस्या और बढ़ सकती है।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में पिछली साल छात्र-छात्राएं कॉलेजों से प्राइवेट फार्म भरते थे। इसमें छात्रों को कोई परेशानी नहीं होती थी। जिसके जो पास रहता था वो वही कॉलेज भर देता था। लेकिन इस बार सीसीएसयू प्रशासन ने फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया को ही बदल दिया। इस बार से लागू किया गया कि छात्र-छात्राएं दो जिले के तीन कॉलेजों का विकल्प भरेंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी अपनी मर्जी से कॉलेजों का आवंटन करेगी। आवंटन नंबरों के आधार पर होगा या फिर पहले रजिस्ट्रेशन के आधार पर कॉलेज मिलेंगे। ये भी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया। ऐसे में 18 जनवरी से भरे जा रहे बीए, बीकॉम एवं एमए और एमकॉम में फर्स्ट ईयर के छात्रों ने बुधवार तक परीक्षा फार्म तो भर दिए लेकिन कॉलेजों का आवंटन अब बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नई व्यवस्था से छात्रों को क्या फायदा होगा, इसका अभी तक किसी को पता नहीं है। दूसरा नया नियम ये बना दिया गया कि जिस छात्र-छात्रा ने पिछली साल फर्स्ट ईयर जहां से किया था, इस बार वो वहां से फार्म नहीं भर सकता है। ऐसे छात्रों को सेकेंड ईयर में दूसरे कॉलेज मिलेंगे। ऐसा करने से फायदा तो छात्रों को होगा नहीं बल्कि उनकी फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर की मार्कशीट में कॉलेज का नाम जरूर बदल जाएगा। ऐसे में सवाल ये है कि क्या फर्स्ट ईयर की सभी मार्कशीट बदली जाएंगी।
विज्ञापन


छात्राएं सबसे अधिक परेशान
कॉलेज बदलने से सबसे ज्यादा मुसीबत छात्राओं को आ रही हैं। बुधवार को कैंपस पहुंची छात्राओं ने बताया कि पिछले साल उन्होंने एनएएस कॉलेज से फर्स्ट ईयर का फार्म भरा था, लेकिन इस बार फार्म भरने के बाद उन्होंने प्रिंट लिया तो उसमें कॉलेज मवाना का आया। छात्राओं ने कहा कि इतनी दूर जाने से अच्छा है कि वे इस साल पेपर ही नहीं देंगी। फार्म ठीक कराने पहुंचे बागपत के छात्र राहुल ने बताया कि उसने पूरा फार्म सही भरा है लेकिन मोबाइल पर फार्म के इनवैलिड नहीं होने का मेसेज आ गया। जिसमें उसको 309 कमरा नंबर पर पहुंचने के लिए कहा गया। राहुल ने बताया कि चार घंटे से लाइन में लगा हूं लेकिन अभी तक भी नंबर नहीं आया है। देर शाम तक भी छात्र भटकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र प्राइवेट के कोड भर गए रेग्युलर
कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें छात्र तो प्राइवेट के थे लेकिन उनके फार्म रेग्युलर के भर गए। इसका पता छात्रों को तब चला जब वे फार्म जमा कराने के लिए कॉलेज गए।

आज से कॉलेजों का आवंटन
बृहस्पतिवार से यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं को कॉलेजों का आवंटन करेगी। एक लाख से ज्यादा नए छात्र-छात्राओं को कॉलेजों का आवंटन होना है। इसके बाद कॉलेजों को इन प्रिंट आउट को कैंपस में जमा कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई है। यूनिवर्सिटी की परीक्षा 21 फरवरी से होनी हैं। ऐसे में 10 दिन का ही समय बचता है।


साथ-साथ डाउनलोड करने पड़ेेंगे प्रवेश पत्र
ऐसे में इन 10 दिन में ही यूनिवर्सिटी को सारा काम करना पड़ेगा। आमतौर पर सप्ताह भर पहले एडमिट कार्ड छात्रों को मिल जाने चाहिए। लेकिन जितना समय बचा है उसमें परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही एडमिट कार्ड के वेबसाइट पर आने की संभावना है। ये भी तब संभव होगा जब आवंटन ठीक से हो जाएगा। अभी तो छात्रों को ये भी पता नहीं है कि आवंटन किस प्रक्रिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed