{"_id":"5b996b84867a55013d11a173","slug":"31536781188-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार युवती से छेड़छाड़ में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर सवार युवती से छेड़छाड़ में तीन पर केस दर्ज
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर सवार युवती से छेड़छाड़ में तीन पर केस दर्ज
दोघट (बागपत)।
बाइक पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने पिता के साथ बाइक पर निरपुड़ा गांव आ रही रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। बाइक युवकों ने बरनावा से निरपुड़ा तक युवती का पीछा किया। इस दौरान युवती के पिता ने फोन कर अपने परिचितों को घटना की सूचना दे दी। निरपुड़ा गांव में ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई और मामले की थाना दोघट पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस को सौंपा। इस मामले में निरपुड़ा गांव निवासी युवती की रिश्तेदार ने वाजिद और सद्दीक पुत्र इरशाद, शराफत पुत्र कय्यूम निवासी बरनावा के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। फरार दोनों युवकों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।