फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

विज्ञापन
170 शिशुओं और 42 गर्भवती का हुआ टीकाकरण
मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सोमवार को विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम राली चौहान में किया गया। विधायक किठौर विधानसभा सत्यवीर त्यागी ने टीकाकरण सत्र स्थल पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इसकी शुरुआत की। इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉक में और नई बस्ती लल्लापुरा में जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिले में 14 सत्रों का आयोजन कर शून्य से दो वर्ष के 170 शिशुओं और 42 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। शाम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. रजत गर्ग, मनोज पांडेय, प्रवीण कौशिक, अरशद जमाल, राजकुमार शर्मा, सचिन कुमार, बब्बन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन


वेतन रोकने के निर्देश
माछरा ब्लाक में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक द्वारा पर्यवेक्षण न किया जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनका वेतन रोकने केनिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed