फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खालसा बाल कवि दरबार का आयोजन

खालसा बाल कवि दरबार का आयोजन

Fri, 13 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खालसा बाल कवि दरबार का आयोजन

विज्ञापन
खालसा बाल कवि दरबार का आयोजन
मेरठ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी के तत्वावधान में मनाए जा रहे गुरु पंथ सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पांचवें दिन खालसा बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया। बच्चों ने खालसा पंथ, अमृत, लंगर, दस्तार, गुरु गोविंद सिंह, साहिबजादों पर रचनाएं सुनाकर अपनी प्रतिभा प्रगट कर वाहवाही लूटी। बाल कवि दरबार का प्रारंभ करते हुए सोसायटी के प्रमुख रणजीत सिंह जस्सल ने बच्चों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आठवें गुरु हरिकृष्ण मात्र 05 वर्ष की बाल आयु में ही गुरुगद्दी पर सुशोभित होकर मानव कल्याण की सेवा की। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की आयु 7, 9 एवं 12,14 वर्ष की थी जिन्होंने देश धर्म के लिए शहीदी प्राप्त की। जस्सल ने बताया कि 13 अप्रैल रात्रि 07.30 बजे शब्द कीर्तन फेरी होगी और 14 अप्रैल को गुरुनानक नगर से प्रात:09 बजे वाहनों द्वारा खालसा मार्च प्रारंभ होगा। बाल कवि दरबार में प्रभजीत सिंह, इशलीन कौर, जपनीत सिंह, सतप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, रबनूर कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed