{"_id":"59a72b9f4f1c1b01278b493f","slug":"31504127903-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ
- क्रीड़ा भारती द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। क्रीड़ा भारती द्वारा खेल चेतना मेरठ के अंतर्गत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। क्रीड़ा मंत्री कपिल त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में 17 लड़कों और 6 टीमें लड़कियों की शामिल रही। लड़कियों की जूनियर टीम का फाइनल बृहस्पतिवार को गांधी इंटर कॉलेज छुर और दीवान पब्लिक स्कूल के बीच होगा। सीनियर टीम का फाइनल शहीद मंगल पांडे और कैलाश प्रकाश स्टेडियम की टीम के बीच खेला जाएगा। लड़कों की जूनियर टीम का पहला सेमीफाइनल स्टेडियम बी और कृष्णा खेल संस्थान के बीच होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम और सहारनपुर की टीमों के बीच होगा। प्रतियोगिता का समापन भी बृहस्पतिवार को होगा।
बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
इसी श्रृंखला में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बाक्सिंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। जिसमें 65 लड़के और 35 लड़कियां शामिल हुईं। आयुष सोनकर, आरुष कुमार, आदित्य, कार्तिक कुमार, दीपक, यवराज ने अपने वर्गों में बाक्सिंग मुकाबले जीते। इन दोनों प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर और विभाग कार्यवाहक अशोक कुमार, विधायक सत्यवीर त्यागी, उप क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, जेपी यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, वैशाली सिंह, डॉ. संदीप त्यागी, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री नरेंद्र सिंह, सह प्रांत मंत्री सतीश चंद शर्मा, कपिल त्यागी, संयोजक खेल चेतना आदि मौजूद रहे।