फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ियों ने हंगामा कर हाईवे किया जाम-Ghaziabad city

कांवड़ियों ने हंगामा कर हाईवे किया जाम-Ghaziabad city

Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों ने हंगामा कर हाईवे किया जाम-Ghaziabad city
कांवड़ियों का हंगामा, हाईवे जाम
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह कांवड़ियों ने रावली रोड तिराहे पर जमकर हंगामा काटा। शिव भक्तों ने बेसबाल बैट से बाइक सवार उक्त युवक के साथ अन्य बाइक सवार लोगों पर हमला कर एनएच-58 को जाम कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराकर हाईवे को वन वे कर दिया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कांवडिए दिल्ली की ओर रवाना हुए। वहीं, हाईवे वन वे होने से दोपहर से देर शाम तक करीब सात घंटे मोदीनगर से गाजियाबाद तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे हरिद्वार से कुछ कांवड़िए गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। रावली रोड तिराहे के पास एक बाइक सवार युवक से कांवड़ियों की साइड देने को लेकर बहस हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़के कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बेसबाल बैट से बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने अन्य बाइक सवार लोगों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

कांवड़ियों ने हाईवे बंद करने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।

इसके तुरंत बाद हाईवे को वन वे कर दिया गया। वन वे होने से वाहनों का जाम लग गया। दोपहर करीब 12 बजे से लगा जाम देर शाम तक जारी रहा। करीब दस किमी लंबा जाम देेर शाम करीब सात बजे तक जारी रहा।

सीओ सदर आतिश कुमार सिंह का कहना है कि कांवड़ियों की किसी वाहन चालक से कहासुनी हो गई थी। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे वन वे कर दिया गया है।

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर शनिवार सुबह एक ऑटो ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ऑटो चालक फरार हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने चौराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कांवड़ियों को समझाकर दिल्ली की ओर रवाना किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम के हालात रहे।

दिल्ली के सीलमपुर निवासी करीब छह से अधिक कांवड़ियों का समूह हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहा था। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर मेरठ तिराहे की ओर जा रहा ऑटो मोड़ने के दौरान एक कांवड़िए की कांवड़ से टकरा गया। ऑटो चालक तेजी से ऑटो निकालकर ले गया।

ऑटो चालक के भागते ही कांवड़ियों ने चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कांवडिए सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। चौराहे पर तैनात पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और ऑटो चालक को ढूंढकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। कांवड़ियों को शांत करवाकर भेज दिया गया था। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित हुआ। हालांकि इसके बाद कांवड़ियों को चौराहा पार करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed