{"_id":"6a106a6dc293d45f4c09449a","slug":"31-committees-formed-for-the-convocation-ceremony-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108007-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीक्षांत समारोह के लिए 31 समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीक्षांत समारोह के लिए 31 समितियां गठित
विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक में निर्देश देते कुलपति।
कुलपति ने बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों और सचिवों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर 31 समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में योगदान दें। कुलपति ने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय परिसर में एसी 23 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर न चलाए जाएं। दिन के समय अनावश्यक रूप से जल रही लाइटों को तुरंत बंद करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सेंसर आधारित बल्ब और ट्यूबलाइट लगाने पर बल दिया। डॉ. त्रिवेणी दत्त ने शिक्षकों और कर्मचारियों से सामूहिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में अब केवल शनिवार को वाहनों का संचालन बंद रखा जाएगा। शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग करेंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ. सतेन्द्र खारी, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. विवेक, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।