फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   300 meter OHE wire stolen from Namo Bharat track in front of the police station

Meerut News: थाने के सामने से नमो भारत के ट्रैक से 300 मीटर ओएचई वायर चोरी

Fri, 04 Oct 2024 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
300 meter OHE wire stolen from Namo Bharat track in front of the police station
मेरठ। नमो भारत रैपिड रेल के ट्रैक से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। बुधवार रात भी परतापुर थाने के सामने से रिठानी के पास स्टेशन के पिलर से रस्सा बांधकर ट्रैक पर चढ़े बदमाश कॉपर का 300 मीटर ओचई वायर चोरी कर ले गए। पेट्रोलिंग टीम की चेकिंग के दौरान घटना का पता चला।
विज्ञापन

गाजियाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत रैपिड रेल का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ से शताब्दीनगर स्टेशन के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार रात बदमाशों ने परतापुर थाने के सामने से रिठानी तक दो भागों में कॉपर का तीन सौ मीटर ओएचई वायर चोरी कर लिया। वायर की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिलर पर रस्सा बांध कर बदमाश ट्रैक पर चढ़कर वायर काटकर ले जाते हैं। वायर चोरी होने से नमो भारत प्रोजेक्ट में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

एक माह पहले भी भूड़बराल स्थित साउथ स्टेशन के पास ट्रैक से बदमाशों ने काॅपर का 30 मीटर तार चोरी कर लिया था। कंपनी के अधिकारियों ने परतापुर थाने में चोरी की तहरीर दी थी। मामले में अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि इस बार की घटना की जानकारी नहीं है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि तार चोरी होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पहले चोरी की वजह से रोकना पड़ा था नमो भारत का ट्रायल
इससे पहले भी मेट्रो और नमो भारत की स्टेशन साइट पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी वर्ष अप्रैल माह में बदमाशों ने परतापुर क्षेत्र में बदमाशों ने 12 लाख कीमत का करीब 22 सौ मीटर सिग्नल केबल चोरी कर लिया था। इसकी वजह से मुरादनगर से मेरठ साउथ (भूड़बराल) स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल छह दिन ट्रायल रोकना पड़ा था। इस घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा फुटबॉल चौक और बेगमपुल रेलवे स्टेशन पर भी पूर्व में निर्माण कंपनी के सामान की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित होता रहा है, जबकि एनसीआरटी ने हर साइट पर निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed