फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   300 applications for the Pradhan Mantri Awas Yojana stalled due to lack of verification.

Meerut News: सत्यापन के अभाव में अटके प्रधानमंत्री आवास के योजना के 300 आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 16 Sep 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
300 applications for the Pradhan Mantri Awas Yojana stalled due to lack of verification.
कईं लोगों के काम भी प्रभावित, नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम से की लेखपाल को हटाने की मांग
विज्ञापन

पंचायत अध्यक्ष का आरोप-कई बार बुलाने पर भी नहीं आया लेखपाल
एसडीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 300 से अधिक आवेदन लेखपाल स्तर से सत्यापन नहीं होने के कारण लंबित हैं। इस कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा भी लोगों के कई काम प्रभावित हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि कई बार बुलाने के बाद भी लेखपाल नहीं आया। उन्होंने एसडीएम से शिकायत करते हुए लेखपाल को हटाकर दूसरे की तैनाती करने का अनुरोध किया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौंप दी है।
नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि नगर पंचायत से संबंधित कई प्रशासनिक और राजस्व कार्य लेखपाल के स्तर पर लंबित हैं। लेखपाल से बार-बार नगर पंचायत आने का अनुरोध किया गया, लेकिन लेखपाल एक बार भी नगर पंचायत कार्यालय नहीं पहुंचे। इससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकता वाले कार्य भी लंबित हैं। इसी वजह से नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 300 से अधिक आवेदन लेखपाल स्तर से सत्यापन नहीं होने के कारण लंबित हैं। इस कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम से वर्तमान क्षेत्रीय लेखपाल को हटाकर किसी ऐसे अन्य लेखपाल को क्षेत्र आवंटित करने का अनुरोध किया है, जो लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करा सके। साथ ही पत्र में कहा गया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश के अभाव में ठेके पर ग्रहण
इसके अलावा नगर पंचायत में मुर्दा-मवेशी के निस्तारण का ठेका छोड़ा गया है। इसके लिए हड़वार के लिए चिह्नित स्थल की पैमाइश कर वहां तक पहुंचने का रास्ता दुरुस्त कराया जाना है। नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में कांवड़ यात्रा से पहले ही प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक पैमाइश नहीं हो सकी। इसके चलते ठेकेदार भी ठेका पूरा करने में असमर्थता जता रहा है।

वर्जन
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि इस मामले में नायब तहसीलदार को जांच दी गई है। उनसे कहा गया है कि वह इस प्रकरण में पूरी जानकारी जुटाकर जांच करें और संबंधित लेखपाल से भी जवाब तलब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed