{"_id":"6348749bcf919a76611600a1","slug":"30-congress-leaders-of-meerut-will-vote-in-the-election-of-the-president-city-news-mrt609464342","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के 30 कांग्रेस नेता करेंगे अध्यक्ष के चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के 30 कांग्रेस नेता करेंगे अध्यक्ष के चुनाव में मतदान
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में मेरठ के 30 नेता मतदान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य (पीसीसी) के रुप में 30 पदाधिकारियों की सूची फाइनल हो गई है। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने इसकी पुष्टि की है। जिन लोगों के नाम सूची में शामिल हैं, उनके मोबाइल नंबर पर मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरुर का समर्थन करने के लिए मेसेज भेजे जा रहे हैं।
कांग्रेस में पीसीसी सदस्यों को चार साल के लिए चुना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही पीसीसी सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन सदस्यों के नाम जिला स्तर से ही भेजे जाते हैं। पीसीसी सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने का अधिकार होता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि इस बार चुनाव भी क्यूआर कोड से होगा। वहीं, जिन लोगों के पास पार्टी का पहचान पत्र नहीं है। वह आधार कार्ड लेकर लखनऊ पहुंच जाएं। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि मतदाताओं की सूची फाइनल हो गई है। महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने कहा कि वह भी दोबारा पीसीसी सदस्य बने हैं। उनके पास खरगे और थरुर के कार्यालय से मत के लिए फोन और मेसेज भी आए हैं।
कलह की खबरें भी तेज
कांग्रेस के जिला नेतृत्व में पीसीसी सदस्यों की सूची फाइनल होने के बाद अंदरुनी कलह की खबरें भी तेज हैं। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला अभी भी सदस्यों की सूची फाइनल होने के बाद भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वह मीडिया को भी आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने सूची को ठीक मान लिया है। इस सूची में उनकी पत्नी को भी पीसीसी सदस्य बनाया गया है। वह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगी।
विज्ञापन
------------------------------------
ये हैं नए पीसीसी सदस्य, जो करेंगे मतदान
मीम अफजल, अर्चना गौतम, धूम सिंह, योगी जाटव, तेजवीर सिंह, डा.बबीता गुर्जर, युगांत राणा, अभिमन्यु त्यागी, जगदीश शर्मा, रोहित राणा, डा.जाहिद वाहिद, सपना सोम, राजेंद्र जाटव, महेंद्र शर्मा, गौरव भाटी, सैय्यद रिहानुद़्दीन, शबी खान, नसीम कुरैशी, ममता सूद, रंजन शर्मा, साजिदा बेगम, मनोज त्यागी, डा.ओपी शर्मा, अनिल शर्मा, अखिल कौशिक, युसूफ कुरैशी, मनजीत सिंह कोछड़, अवनीश काजला, महेंद्र गुर्जर, नसीम सैफी।