फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 named and 20 others booked in assault and stone pelting case

Meerut News: मारपीट-पथराव में 29 नामजद व 20 अन्य पर मुकदमा

Sat, 14 Sep 2024 05:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
29 named and 20 others booked in assault and stone pelting case
मुंडाली। गांव मुंडाली में बीते मंगलवार को राशन डीलर एवं शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव के मामले में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 29 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मुंडाली में आकिल राशन की दुकान का संचालन करता है। ग्रामीणों ने आकिल पर राशन वितरण में धांधली करने के आरोप लगाए थे। बीते मंगलवार को सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में राशन डीलर आकिल और शिकायतकर्ता मोहम्मद पक्ष के लोगों में मारपीट व पथराव हो गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद पुत्र खचेडू, सदाकत पुत्र मोहम्मद, आरिफ पुत्र बुंदू, इमरान पुत्र अय्यूब, सलीम पुत्र लियाकत आदि 16 लोगों तथा दूसरे पक्ष के आकिल पुत्र असलूफ, उमर पुत्र इलियास, रिजवान पुत्र आकिल, हुसैन पुत्र बुंदू, नफीस पुत्र जमील आदि 13 लोगों को नामजद करते हुए व 20 अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पंचायत घर के अंदर दोनों पक्ष गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे और बलवा कर रहे थे।

यदि पुलिस सख्ती करती तो न होता झगड़ा
रंजिश के चलते करीब दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर मुकदमे से गंभीर धाराएं तथा कई आरोपियों के नाम हटा दिए थे। इससे दोनों पक्षों के हौसले बुलंद हो गए और एक बार फिर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस बार भी पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस।

डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed