{"_id":"61fae86633412d380068ba15","slug":"2797-took-training-for-voting-on-the-first-day-city-news-mrt5755922102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 2797 ने लिया मतदान के लिए प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 2797 ने लिया मतदान के लिए प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन 2797 ने लिया मतदान के लिए प्रशिक्षण
मेरठ। प्रथम चरण में शहर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण दीवान पब्लिक स्कूल और एसडी सदर में शुरू हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वित्तीय और तृतीय को चुनाव संबंधी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की पहली पाली सुबह दस से एक बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली।
मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग पार्टियों का ईवीएम और वीवीपैट के कार्य करने की प्रक्रिया बताई गई। सभी को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी भी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी सभी को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन 2920 कर्मचारियों में से 2797 कर्मचारी उपस्थित रहे। जबकि 123 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित अधिकारियों में सबसे ज्यादा संख्या मतदान अधिकारी तृतीय की रही।
611 कर्मचारियों ने किया मतदान
प्रशिक्षण के बाद दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया चली। जिसमें कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मत डाला। प्रशिक्षण के लिए केंद्रों पर मौजूद 2797 कर्मचारियों में से सिर्फ 611 कर्मचारियों ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
दिव्यांगों-बुजुर्गों ने घर से किया मतदान
सरूरपुर। सरूरपुर के सेक्टर मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह ने बताया कि सरूरपुर क्षेत्र में घर से छह वोट पड़नी थीं, इनमें से चार वोट ही डाले गए। मतदान में भूनी गांव में 5 वोट पड़नी थीं। यहां तीन वोट ही पड़ पाई। एक महिला मतदाता अस्पताल में भर्ती है, जबकि एक रिश्तेदारी में गई थी। उनका अनुपलब्धता प्रमाण पत्र भरवाया गया। वहीं गांव सरूरपुर में एक वोट डाला गया। संवाद