फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 roads will be built with a guarantee of 20 years, drains will also be constructed with 20 crores

Meerut: 20 साल की गारंटी के साथ बनेंगी 26 सड़कें, 20 करोड़ से नालों का भी निर्माण

Sun, 18 Jun 2023 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2023 02:21 AM IST
सार

मेरठ के विकास का खाका तैयार होने लगा है। इसी प्रक्रिया के तहत शहर की पांच सड़कों को गेंगलूरु की तर्ज पर बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 20 साल तक न टूटने की गारंटी के साथ बनने वाली इन सड़कों के निर्माण में 25 करोड़ की लागत आएगी। पढ़ें ये रिपोर्ट। 

विज्ञापन
26 roads will be built with a guarantee of 20 years, drains will also be constructed with 20 crores
मेरठ की सड़कों के लिए बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। बंगलूरू की तर्ज पर चमचमाती सड़कों की तर्ज पर शहर में भी 45 करोड़ की लागत से 26 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें व्हाइट टॉपिंग कंक्रीट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सड़कों के 20 साल तक चलने की गारंटी होगी। इसके अलावा 20 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण और 4.49 करोड़ के नए प्रस्तावों को शनिवार को नगर निगम की 15 वीं वित्त बैठक में हरी झंडी मिल गई। बैठक में एक करोड़ के बजट से रोड एंबुलेंस चलाने पर भी मुहर लगी। अब 20 जून को होने वाली निगम की बोर्ड बैठक में सड़क-नाले बजट को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


नगर निगम स्थित सभागार में शनिवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने 15 वीं वित्त की बैठक की। बैठक में नगर निगम के मुख्य लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, अवर इंजीनियर पदमसिंह, लोक निर्माण के सहायक अभियंता व मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया है कि 15 वें वित्त में शहर की 26 सड़कों के निर्माण का टेंडर हो चुका है। इसे डामर से बनना है। अब इसे नई तकनीकी व्हाइट टॉपिंग कंक्रीट (6 इंची मोटाई) से बनाया जाएगा। इसके 20 साल तक चलने की गारंटी होगी। इसका बजट भी बढ़ाया गया है। पहले पांच सड़कें प्रस्तावित थी अब 26 की गई हैं। ये सड़क बंगलूरू की तर्ज पर बनाई जाएंगी। इसे बरसात में भी बनाया जा सकता है।

सड़क निर्माण के दौरान रुड़की के इंजीनियर मौजूद रहेंगे, ताकि व्हाइट टॉपिंग कंक्रीट वाली सड़क में कोई खामी की गुजाइंश न रहे। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने रोड एंबूलेंस को लिए एक करोड रुपये स्वीकृत किए जाने की बात कही। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट वाली ईईएसएल कंपनी को बकाया भुगतान हेतु 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत भुगतान का प्रस्ताव रखा गया है।

यहां होना सड़क निर्माण
मोहकमपुरी औद्योगिक क्षेत्र, कासमपुर कंकरखेड़ा, कताई मिल परतापुर, मीनाक्षीपुरम गंगानगर, राजेंद्र पुरम गंगानगर, औद्योगिक क्षेत्र परतापुर, इंद्रापुरम परतापुर, औद्योगिक पुरम इंस्ट्रीज, गुरूनानक नगर दिल्ली रोड, जिटौली कंकरखेड़ा, कीर्ति पैलेस शास्त्रीनगर, नूर गार्डन ब्रह्मपुरी, भूमिया का पुल, परवेज विहार सिविल लाइन, कोमी एकता मार्ग हापुड़ रोड, सूरजकुंड, सर्किट हाउस के पास नगर आयुक्त कार्यालय से कमिश्नरी चौराहा, एसएसपी ऑफिस से बेजल भवन बाउंड्री रोड, गुप्ता कॉलोनी टीपीनगर थाने से आंबेडकर चौक, गंगानगर डिवाइडर रोड, रेलवे रोड से जैन मंदिर तक, जेल चुंगी चौराहे से पुलिस चैक पोस्ट तक, शिव चौक से हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर कुटी चौराहा से एल ब्लाक तक सड़क बनेंगी।

4.45 करोड़ के नये प्रस्तावित कार्य
खत्ता रोड पर ट्यूबवेल तिराहे से अदनाल सर्विस सेंटर तक नाला निर्माण बनेगा। पांडवनगर मुख्य मार्ग व्हाइट टॉपिंग कंक्रीट सड़क बनेगी। बागपत रोड स्थित हरमन सिटी से भाजपा कार्यालय तक व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण होगा। शास्त्रीनगर सेक्टर-4 में गली में इंटरलॉकिंग और नाला बनेगा।

कुल 75 करोड़ के प्रस्ताव पास
नगर निगम की 15 वें वित्त की बैठक में करीब 75 करोड़ की लागत से सड़क, नाले, स्ट्रीट लाइट और रोड एंबुलेंस का बजट बनाने पर हरी झंडी दी गई हो। अब बोर्ड बैठक में पहले बजट पास कराना है। व्हाइट टॉपिंग सड़क बनाना चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय ठेकेदारों का कहना है कि यह सड़क पहली बार मेरठ में बनाई जाएंगी। रूड़की से इंजीनियर भी आने का दावा हो रहा, लेकिन निगम कितना कार्य कराएगा। यह देखना बाकी है। पार्षदों ने शहर में 50 से अधिक सड़क का प्रस्ताव दिया हुआ है। पार्षदों का कहना है कि सभी जगह पर सड़क एक जैसी बननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed