फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 thousand rupees were withdrawn from the merchant's account after sharing the OTP

Meerut News: ओटीपी शेयर करते ही व्यापारी के खाते से उड़े 25 हजार

Wed, 22 Apr 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees were withdrawn from the merchant's account after sharing the OTP
दौराला। कस्बे के मिल बाजार स्थित शिव शॉपिंग सेंटर के व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात कॉलर को ओटीपी बताने के कुछ ही मिनटों में उनके मोबाइल से करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला निवासी चंद्र प्रकाश ने तहरीर में बताया कि सोमवार शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने किसी प्रक्रिया का हवाला देते हुए ओटीपी मांगा। उस समय मोबाइल उनके बेटे के पास था, जिसने अनजाने में ओटीपी साझा कर दिया। करीब 10 मिनट के भीतर 3599 रुपये के कई रिचार्ज होने के मेसेज आने लगे। ठगी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत फोन कंपनी से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि रकम अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर की गई है। घटना के बाद व्यापारी ने अज्ञात ठगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें, वरना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed