फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 kundya maha yagk

24 कुंड़ीय महायज्ञ का शुभारंभ, आहुति दी

Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
24 kundya maha yagk
गांव खंदावली में चल रहे 24 कुंडीय महायज्ञ में गायत्री मंत्र का जाप करते हुए - फोटो : KITHOR
24 कुंड़ीय महायज्ञ का शुभारंभ, आहुति दी
विज्ञापन

खरखौदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार व मेरठ द्वारा गांव खंदावली में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। बुधवार को दूसरे दिन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति दी।
बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह 24 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सुरेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि परिवारों में संस्कार परंपरा, युग निर्माण द्वारा आत्म कल्याण, जन मानस में फैली अनास्था की कमी से जन मानस भटकता रहता है तथा गलत कार्यों के लिए प्रेरित करता है। शांतिकुंज हरिद्वार का उद्देश्य मानव में देवत्त का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण का संकल्प और प्रयास करना है। इस दौरान गर्भ अवस्था से ही पुंसवन संस्कार के साथ-साथ नामकरण, जन्म दिवस, विद्यारंभ, यज्ञोपवतीय, विवाह दिवस आदि संस्कारों के बारे में बताया। शांतिकुंज प्रतिनिधि ने बताया कि आज परिवारों की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसका कारण परिवार व्यवस्था के सूत्र जो हमारे ऋषियों ने बनाऐ थे उनका पालन नहीं करना है। बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान बनाने में सबसे अधिक योगदान माता का होता है। इस मौके पर गांव खंदावली सहित बिजौली, पांची, कैली, बवनपुरा, फफूंडा, सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने 24 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दीं। इस मौके पर विशेषकर विनोद त्यागी, ज्ञानेंद्र, सतीश चंद, सुमेश, संजय, रूपेश त्यागी, ईश्वर चंद शर्मा, कांति त्यागी, दुष्यंत त्यागी, रामअवतार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तक मेले का आयोजन
इस मौके पर पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया। इजसमें 3200 पुस्तक जिसमें वेद, उपनिषद, वांग्मय, सहित अनेक विषयों पर आधारित पुस्तकों का आयोजन किया गया। वहीं इस यज्ञ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ये आए वैज्ञानिकों ने खेती बाड़ी में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed