फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ की रैली से पश्चिम को साधेंगे मोदी

मेरठ की रैली से पश्चिम को साधेंगे मोदी

Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मेरठ की रैली से पश्चिम को साधेंगे मोदी
- क्रांतिधरा से आज चुनावी हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव की रैलियों का पश्चिमी यूपी में होगा आगाज
- पिछले चुनाव में भी मेरठ से ही मोदी ने की थी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बृहस्पतिवार को क्रांतिधरा मेरठ से करेंगे। मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ की इस रैली से नरेंद्र मोदी पूरे पश्चिम को साधने की कवायद करेंगे।
पश्चिमी क्षेत्र की आठ सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान है। मोदी क्रांति धरा से इस रैली के जरिए इन आठों सीटों को सीधे संदेश देंगे। यूं तो इस रैली में आह्वान मुजफ्फरनगर और मेरठ लोकसभा सीट के लिए किया गया है। लेकिन आसपास की सीटों से जुड़े उम्मीदवार भी बुलाए गए हैं। यह रैली चार लोकसभाओं को सीधे जोडे़गी। इसी आधार पर रैली में मंच पर प्रतिनिधित्व भी रहेगा। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, चारों लोकसभाओं के प्रत्याशी जिनमें मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान, बागपत से डॉ. सतपाल सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल और बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र मौजूद रहेंगे। आसपास के पांच जिलों की भीड़ रैली में आने की उम्मीद है। इसी हिसाब से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

11 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी मेरठ जनपद से ही रैली के जरिए चुनावी प्रचार का आगाज किया था। हालांकि इस बार रैली स्थल बदला है। लेकिन मेरठ से ही रैली से चुनावी आगाज किया जा रहा है। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। रैली क्षेत्र को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले रखा है। एनएच-58 को भी सुबह छह से दो बजे तक रैली के अलावा अन्य वाहनों के लिए बंद रखा गया है। छात्र अवश्य परीक्षा देने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर कर सकते हैं बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली में राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा विकास, किसान और स्थानीय मुद्दों पर बात कर सकते हैं। साथ ही पुलवामा और एयर स्ट्राइक का जिक्र कर सकते हैं। हालांकि नरेंद्र मोदी मेरठ में दो बार आ चुके हैं। सबसे पहली बार 2 फरवरी 2014 को और इसके बाद 4 फरवरी 2017 को विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मेरठ में रैली की थी। इन दोनों रैलियों में भारी भीड़ जुटी थी। लेकिन इस बार बृहस्पतिवार को होने वाली रैली कहीं न कहीं बहुत छोटी नजर आ रही है, क्योंकि जिस मैदान में रैली हो रही है उसकी क्षमता अधिकतम 40 से 50 हजार है। साथ ही बाकी रैलियों में और ज्यादा सीटों से भीड़ आई थी। लेकिन इस बार इतनी सीटों को नहीं जोड़ा गया है।

पांच अप्रैल को सहारनपुर में संभावित है रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की रैली से यूं तो सहारनपुर तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास करेंगे। लेकिन पश्चिमी क्षेत्र कमेटी के सूत्रों की मानें तो मतदान में समय है। इस बीच में कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं जिससे जनता के बीच संवाद कम हो, क्योंकि नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं और पश्चिम को साधना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सहारनपुर में हो सकती है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed