{"_id":"5c92a559bdec22143d396f95","slug":"21553114457-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव का वार, कर सकता है बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव का वार, कर सकता है बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभलकर रहें
एकदम से गर्म कपड़े उतारना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी
मेरठ। दिन की तेज धूप देखकर लग रहा है कि पूरी तरह से गर्मी आ गई है, लेकिन मौसम में अभी भी तब्दीली हो रही है। बुधवार को ही बादल गरजे और बूंदाबांदी भी हुई। दिन में तेज हवा भी चल रही है। शाम होते-होते मौसम में थोड़ी ठंडक भी आ जाती है। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी कम ज्यादा हो रहा है। ऐसे में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों की सलाह है कि एकदम से गर्म कपड़े उतारना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। संभलकर रहें, यह मौसम बीमार कर सकता है। वायरल फीवर और खांसी-जुकाम का खतरा है। इसके अलावा खासकर सांस के मरीज अपना ध्यान रखें। दोपहर में तेज हवा के साथ उड़ रही धूल उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हर रोज साढ़े चार हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि इस मौसम में सबसे अधिक मरीज सामान्य जुकाम, बुखार के आ रहे हैं। अभी स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिल रहे हैं। हाथ पैरों में दर्द और सिर में दर्द की समस्या भी लोगों को है। ऐसे लोग सामान्य तौर पर डॉक्टर की सलाह से दवा लें और खाने में कोताही न करें।
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन को शरीर धीरे-धीरे अपनाता है
फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा कहते हैं कि इस समय गर्मी बढ़ेगी तो लोग रजाई, स्वेटर दूर कर देंगे, लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते इस मौसम में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। नए तापमान में शरीर को ढलने में थोड़ा समय लगता है, जिससे संक्रमण होकर तमाम बीमारियां हो सकती हैं। इस दौरान गला खराब होना, खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द और छींक अधिक आएगी। बुखार तेज हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है।