फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ्राइमरी स्कूल में परीक्षा के दौरान ही बैठाया पालिका कर्मचारी ने हलवाई और रिश्तेदार।

्राइमरी स्कूल में परीक्षा के दौरान ही बैठाया पालिका कर्मचारी ने हलवाई और रिश्तेदार।

Sat, 29 Dec 2018 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
्राइमरी स्कूल में परीक्षा के दौरान ही बैठाया पालिका कर्मचारी ने हलवाई और रिश्तेदार।
बच्चों की परीक्षा में पड़ा व्यवधान, प्रधानाध्यापक ने की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
तहसील रोड पर स्थित प्राइमरी पाठशाला में नगर पालिका के कर्मचारी ने जबरन वैवाहिक कार्यक्रम के लिए हलवाई बैठाने के साथ रिश्तेदारों के लिए कुर्सी आदि डाल दी। जिससे आज ही शुरु हुई छात्रों की परीक्षा में व्यवधान पड़ा। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की।
तहसील रोड पर प्राइमरी पाठशाला नं. 1 स्थित है। आज से प्राइमरी के बच्चों की परीक्षाएं शुरु हुई है। बताया गया है कि नगर पालिका के एक कर्मचारी के यहां कोई वैवाहिक कार्यक्रम है। जिसके लिए नगर पालिका कर्मचारी ने बिना अनुमति के ही स्कूल परिसर में हलवाई को बैठाकर सामान तैयार कराया तथा साथ ही मेहमान आदि के बैठने के लिए कुर्सियां आदि डालने के साथ वाहन भी खड़े कराए।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य नफीस ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चे अंदर कमरों में नहीं बैठ पाते हैं तथा कमरों में अंधेरा भी है। जिस कारण आज बच्चों को बाहर धूप में बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। लेकिन जबरन हलवाई और मेहमानों के बैठने से बच्चों की परीक्षा में व्यवधान पड़ा है। मना करने के बाद भी नगर पालिका कर्मचारी ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने इस संबंध में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका ईओ से भी शिकायत की है। इस संबंध में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन स्कूल परिसर में नहीं किए जा सकते हैं। शिक्षक ने उनसे मौखिक शिकायत की है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ से बात कर आगे से इस प्रकार स्कूल परिसर का प्रयोग करने से मना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल ने किया 7.06 करोड़ का भुगतान
मवाना। शुगर मिल द्वारा नए सत्र का 7.06 करोड़ रुपये का किसानों का गन्ना भुगतान किया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी तथा समिति सचिव प्रदीप शर्मा को एडवाइज सहित नए सत्र 2018-19 का 7.06 करोड रुपये का भुगतान सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल 27 दिसंबर तक 49 लाख 63 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। जिसकी रिकवरी 10.83 आ रही है। उन्होंने किसानों से साफ ताजा व जड़ रहित गन्ना आपूर्ति किए जाने तथा क्रय केंद्रों पर बिना पर्ची गन्ना न तुलवाए जाने का निवेदन किया है।

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
मवाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्रह्म सिंह नागर एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस मनाया। बैठक में संतोष सीना ने कहा कि कांग्रेस का आजादी में पूर्ण योगदान रहा है। पार्टी ने किसान मजदूरों की लड़ाई हमेशा लड़ी है। कांग्रेस 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। इस मौके पर योगराज सिंह नंबरदार, संतोष कुमार भारती, विनोद कुमार कामिल, राजेंद्र, संदीप चौधरी, शिवदत्त शर्मा, सरताज, चौ. अजब सिंह, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

एसडीएम ने बांटे गरीबों को कंबल
मवाना।
उपजिलाधिकारी ने शुक्रवार देर शाम रेन बसेरे का निरीक्षण किया और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। अंकुर श्रीवास्तव तहसील कर्मचारियों के साथ रैन बसेरे पर पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्हें पालिका द्वारा बनाए गए रेन बसेरे पर ताला लटका मिला। ताला खुलवाने पर पाया कि वहां तैनात कर्मचारी नशे की हालत में था। साथ ही बिस्तर खुले बरामदे में लगाए हुए थे। इस पर एसडीएम ने चेयरमैन ने फोन पर वार्ता कर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा।

इसके बाद सीएचसी में बने रेन बसेरे में पहुंचे। यहां पर एंबुलेंस का चालक सोता मिला। जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को आडे़ हाथों लेते हुए तुरंत रेन बसेरे की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। उन्होंने नगर में जल रहे अलाव की व्यवस्था को भी देखा। वहीं नगर में भ्रमण के दौरान उन्होंने करीब 40 गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed