{"_id":"5a85fc0b4f1c1bd04b8b5ca0","slug":"21518730251-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में 24 को होनहारों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में 24 को होनहारों का सम्मान
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज में 24 को होनहारों का सम्मान
मेरठ। मेरठ कॉलेज में 24 फरवरी को होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्या बी कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कुलपति प्रो. एनके तनेजा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता और सचिव अरविंद नाथ सेठ रहेंगे। प्राचार्या बी. कुमार ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता की तरफ से पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल और हाल ही में प्रशासनिक सेवा और न्यायिक क्षेत्र में चयनित होने वाले होनहारों का भी सम्मान किया जाएगा। नेट और जेआरएफ छात्रों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. अलका चौधरी, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सीमा गोयल, डॉ. रचना कुमारी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. इजराइल मियां, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. अर्चना, डॉ. अनिल राठी, डॉ. अमृत लाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अरविंद, डॉ. अभिनव और डॉ. अंकित मौजूद रहे।