{"_id":"5a4559874f1c1bce408bfc48","slug":"21514494343-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भोजनालय बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भोजनालय बंद होने से यात्री परेशान
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भोजनालय बंद होने से यात्री परेशान
मेरठ। सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित भोजनालय बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईआरसीटीसी ने भोजनालय को बंद करने के लिए 29 दिसंबर तक का समय ठेकेदार को दिया था। लेकिन ठेकेदार का निधन होने पर इसे एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया गया था। नया ठेका छूटने के बाद ही भोजनालय चालू हो सकेगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी टीम के स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब इसका संचालन आईआरसीटीसी को करना है। ठेका छूटने के बाद ही इसका संचालन हो सकेगा। शुक्रवार को कंपनी की टीम के आने की संभावना है।