फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम भी कसेगा डेरी संचालकों पर शिकंजा

नगर निगम भी कसेगा डेरी संचालकों पर शिकंजा

Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम भी कसेगा डेरी संचालकों पर शिकंजा
नगर निगम भी कसेगा डेरी संचालकों पर शिकंजा
विज्ञापन

मेरठ। डेरियों के नरक से महानगर को मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम भी मजबूत शिकंजा कसने जा रहा है। डेरियों को बंद न करने वाले संचालकों पर रोजाना 20 हजार का जुर्माना लगाने की व्यवस्था और सख्त की जाएगी। साथ ही जुर्माना राशि तहसील प्रशासन वसूल करेगा।
महानगर में 800 से अधिक डेरियां
नगर निगम सीमा में 800 से अधिक डेरियां हैं। जिनमें 20 से 50 या उससे ज्यादा पशु हैं। डेरियों से निकलने वाला पशुओं का गोबर या तो नालों में बहाया जाता है या फिर खाली प्लॉट और सड़कों में फेंका जाता है। जिसके कारण शहर की हालत बदतर हो गयी है। महानगर मेें गोबर की बदबू और बीमारियों का प्रकोप है। जिसके कारण आए दिन बीमारी फैली रहती है। पशुओं के गोबर से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी के हैं आदेश
एनजीटी के आदेशानुसार शहर से सभी डेरियां बाहर की जानी हैं। नगर निगम पिछले दो साल से डेरियों को शहर से बाहर करने पर काम कर रहा है। लेकिन निगम प्रशासन को अपने स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली है। एक माह पहले कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के हस्तक्षेप के बाद ही जागृति विहार क्षेत्र से डेरियों को हटाया गया। उस स्थान यानी ग्रीन बेल्ट पर पौधे लगाए गए। जहां प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास हुआ वहीं डेरियों को शहर से बाहर करने की पहल की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार रुपये लगेगा जुर्माना
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि पूर्व में जुर्माने के नोटिस जारी हुए थे। लेकिन इस बार जारी होने वाले अलग होंगे। इनका रिकॉर्ड नगर निगम में दर्ज होगा। कोई कर्मचारी नोटिस का दुरुपयोग भी नहीं कर पाएगा। यही नहीं निगम कर्मचारी से साठगांठ करके डेरी संचालक जुर्माने से भी नहीं बच पाएंगे। जुर्माना नोटिस प्राप्ति से अगले दिन से ही लागू हो जाएगा। जिसकी रिकवरी तहसील के माध्यम से करायी जाएगी।

बाहर होंगी डेरियां
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन के अनुसार नोटिस बुक सभी सफाई इंस्पेक्टरों को बांटी जा चुकी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक पाने के लिए डेरियों को शहर से बाहर किया जाना जरूरी है। डेरी संचालकों से प्रतिदिन 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed