{"_id":"5a11fa3b4f1c1bce408b7d90","slug":"21511127611-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूटने वाला दबोचा
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन लुटेरा दबोचा
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसओ टीपी नगर के अनुसार शनिवार रात बागपत रोड पर घेराबंदी कर वीरेंद्र निवासी नंगला जानी को पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी सुमित भाग निकला। दोनों बदमाश बाइक से वारदात को अंजाम देते थे। जहां भी सड़क पर कोई व्यक्ति महंगे मोबाइल फोन से बात करता नजर आता था, उसका मोबाइल फोन झपटकर ले जाते थे। वीरेंद्र से तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जो उसने शहर के अलग-अलग स्थानों से लूटे थे।