फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुराईयों से बचने के लिये होना चाहिए प्रयास

बुराईयों से बचने के लिये होना चाहिए प्रयास

Fri, 03 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
बुराईयों से बचने के लिये होना चाहिए प्रयास
आपसी विवाद खत्म कर नेक जिंदगी गुजारें
विज्ञापन

मेरठ। गोला कुआं मस्जिद में जमीयत उलेमा हिंद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 29 अक्तूबर को दिल्ली में हुए अमन एकता सम्मेलन के लिये जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी व महासचिव सैयद मेहमूद मदनी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने कहा कि संगठन की तरफ से क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे मुस्लिम समाज को बुराइयों से बचाया जा सके। बैठक का संचालन करते हुए शहर महामंत्री मौलाना कारी सलमान कासमी ने कहा कि मुस्लिम समाज आपसी विवादों को खत्म करने और नेक जिंदगी गुजारने के लिये रसूल की सुन्नतों पर अमल करें। जमीयत के शहर उपाध्यक्ष हाजी इमरान सिद्दीकी ने कहा कि इस्लाम अमन शांति का पैगाम देता है। बैठक में मौलाना शाहनवाज, मौलाना शान मोहम्मद, मुफ्ती यामीन, मो. साजिद, हनीफ कुरैशी, हाजी इरशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed