{"_id":"60526e328ebc3e591d0132c4","slug":"211-villages-sensitive-criminal-ready-to-contest-panchayat-elections-meerut-news-mrt5304052197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में अपराधी, 211 गांव संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में अपराधी, 211 गांव संवेदनशील
विज्ञापन

- पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने की कवायद की शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती है। जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां अपराधी थी पंचायत चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस अब तक 211 गांव को संवेदनशील चिन्हित कर चुकी है। किठौर और सीओ सदर देहात सर्किल में ही सबसे ज्यादा गांव संवेदनशील है। सरधना सर्किल में कई अपराधी प्रधान और जिला पंचायत की तैयारी कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव की तैयारी में संभावित प्रत्याशी लगे हुए हैं। चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। दावेदारेां ने दावतों का इंतजाम भी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में पुलिस के लिए मुश्किल हालात खड़े हो सकते हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ जिले के 211 गांव संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इन गांव में झगड़े की आशंका है। संवेदनशील गांव में प्रधान और जिला पंचायत का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। पुलिस ने थाने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। किठौर और सीओ सदर देहात सर्किल के संवेदनशील और अति संवेदनशील गांव की निगरानी कराई जा रही है। मुचलके पाबंद किए जा रहे हैं।
सरधना सर्किल में कई अपराधी लड़ रहे चुनाव
पुलिस की जांच में सामने आया कि सरधना सर्किल में के गांव में अपराधी प्रधान व जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस की उन पर नजर है। इन अपराधियों का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला और अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी तैयारी की है। पुलिस को अंदेशा कि अपराधी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।