फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 athletes from Meerut will show their strength in the State Athletics Championship.

Meerut News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे मेरठ के 21 एथलीट

Wed, 12 Nov 2025 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
21 athletes from Meerut will show their strength in the State Athletics Championship.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स के ट्रायल में हिस्सा लेते ऐथलीट
ट्रायल के बाद हुआ मेरठ मंडल की टीम का चयन, आज से वाराणसी में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

-कई स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
-मंडल के कई जिलों से ट्रायल में शामिल हुए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 नवंबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और बालिका दोनों वर्ग के ट्रायल हुए। जिसके बाद दोनों वर्गों की टीम का चयन किया। टीम में महिला और पुरुष वर्ग में 21 एथलीट मेरठ के जगह बनाने में कामयाब रहे।

एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी की देखरेख में ट्रायल हुए। ट्रायल के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, भाला फेंक, हैमर थ्रो, 1500 और 3000 मीटर दौड़ आदि इवेंट के लिए एथलीट का चयन किया गया। मेरठ मंडल से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दोनों वर्ग में ट्रायल दिया, जिसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। महिला वर्ग में टीम मैनेजर प्रफुल्ल त्यागी को बनाया गया है।
विज्ञापन

मेरठ मंडल टीम पुरुष वर्ग
खिलाड़ी इवेंट जिला
सुमित 100, 200 मी. दौड़ मेरठ
निकुंज पाल 100, 200 मी. दौड़ गाजियाबाद
अनस 400 मीटर दौड़ बुलंदशहर
अंकित कुमार 800 मीटर दौड़ बुलंदशहर
रिहान 1500, 3000 मी.दौड़ मेरठ
अजय कुमार 3000 मी.दौड़ बुलंदशहर
प्रदीप कुमार 1500 मी. दौड़ बुलंदशहर
मुल्कानंद शर्मा 110 मी. बाधा दौड़ गौतमबुद्धनगर
अभिनव ट्रीपल जंप मेरठ
शक्ति ट्रीपल जम्प मेरठ
तापिश चौधरी हैमर थ्रो मेरठ
लक्की पाल हैमर थ्रो गाजियाबाद
मो. इस्माईल लंबी कूद बुलंदशहर
प्रियांशु ऊंची कूद मेरठ
शिवा शॉटपूट हापुड़
नमन सिंह शॉटपूट गाजियाबाद
देव पोलवॉल्ट मेरठ
मो. शाहवेज भाला फेंक हापुड़
पारस कुशवाहा भाला फेंक
सत्यम ऊंची कूद मेरठ

मेरठ मंडल टीम महिला वर्ग
खिलाड़ी इवेंट जिला
कुमारी प्रिया शॉटपूट मेरठ
भाविका 100 मीटर गाजियाबाद
प्रिति पाल लंबी कूद मेरठ
मधु पाल 3000 मीटर दौड़ मेरठ
शगुन भाला फेंक बुलंदशहर
विरेशना 400 मीटर बुलंदशहर
पूर्वांशा वाकिंग रेस मेरठ
आरती 1500 मीटर मेरठ
वंशिका 400 मीटर मेरठ
द्विव्या वाकिंग रेस मेरठ
दिया हैमर थ्रो मेरठ
रीत ऊंची कूद मेरठ
सलोनी शर्मा 800 मी.दौड़ मेरठ
हर्ष बाला 100 मी हर्डल मेरठ
तनू लंबी कूद मेरठ
आरती पाल 800 मी.दौड़ मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed