फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या

Fri, 17 May 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या
मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में सर्कुलर रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय यह घटना हुई, उसी समय सर्कुलर रोड स्थित स्कूलों की छुट्टी हुई थी। घटना से दहशत और अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं भागकर वापस स्कूलों में चले गए। मृतक के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मरने वाला युवक मोहित (21) थाना सिखेड़ा के गांव दौलतपुर निवासी दीपचंद का पुत्र था। वह शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित एक कॉलोनी में आया था। घटना के वक्त अपने दो साथियों रवि और आकाश निवासी गांव सोंटा के साथ बाइक से अपने एक अन्य दोस्त अतुल के बर्थ-डे में शामिल होने के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही तीनों रेशू विहार चौक पर पहुंचे, पीछे से एक ही बाइक पर आए तीन युवकों ने इनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मोहित ने दूसरी बाइक पर सवार गांव जड़ौदा निवासी मालू को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर मालू ने तमंचा निकालकर मोहित के सीने से सटाकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मोहित के दोनों दोस्तों से भी पूछताछ की गई। मोहित के पिता दीपचंद ने तीन गांव जड़ौदा निवासी मालू, आकाश और गांव लच्छेड़ा निवासी लविश लंगड़ा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मोहित व हत्यारोपियों के बीच कोई पुराना विवाद होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed