फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधिशासी अभियंता से मिला संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

अधिशासी अभियंता से मिला संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 16 Apr 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से मिला संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
विद्युत की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण से मिला तथा समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता एसके निर्भय से पूछा कि डाकखाने वाली गली में खंभे तथा लाइन कब तक खींची जाएगी। प्रीतनगर में एक माह पहले डाली गई लाइन इंसुलेटिड नहीं है। जिससे हादसा हो सकता है। मीटर लगाने वाले खंड कार्यालय में न तो शिकायत दर्ज की जाती है और न ही प्रार्थना पत्र रिसीव किया जाता है। काबली गेट महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पीछे अविकसित कॉलोनी में विभागीय अधिकारियों द्वारा किस नियम के आधार पर सात खंभे की लाइन खींची गई है। नगर में लगातार ट्रांसफार्मर चोरी हो रहे हैं। जिससे बिजली संकट पैदा हो रहा है। इससे निपटने के लिए ट्रॉलियों पर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत लगाने की मांग की। लो वोल्टेज की समस्या से कब निजात मिलेगी। अधिशासी अभियंता ने कुछ का उत्तर देकर संतुष्ट करने तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शैवाल दुबलिश ने किया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
समस्याएं एक सप्ताह में नहीं निपटाए जाने पर धरने की चेतावनी दी

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली
मवाना/फलावदा। भाजपा द्वारा रामनवमी के मौके पर शाम के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका नगर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, फलावदा कस्बे में भी रामनवमी पर शोभायाभा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम समय के भाजपा द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायाभा निकाली गई। इसका शुभारंभ विधायक दिनेश खटीक तथा नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करके किया। शोभायात्रा झारखंडी मंडी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों को होती हुई नगर पालिका के निकट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सिख युवकों की गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में कई झांकियां व बैंडबाजे आदि शामिल थे। कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, शोभायाभा में कुछ युवक तलवार, फरसे आदि लेकर उसका प्रदर्शन करते चल रहे थे। शोभायात्रा में निपुण चौहान, अभिनव चौहान, राजा, विक्की यादव, सावन सक्सेना, हर्ष रस्तोगी, अमित रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, आलोक चौहान आदि का सहयोग रहा।



फलावदा। राम नवमी के उपलक्ष में बूड़ा शिव मंदिर रामलीला मैदान से शोभा यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ विधायक ठाकुर संगीत सोम के प्रतिनिधि गौरव प्रधान ने तिलक लगा कर किया। शोभायात्रा मे सुंदर सुंदर झांकियों में भगवान राम लक्ष्मण, हाथी पर सवार हनुमान, बैल पर सवार भगवान शिव, घोड़ों पर सवार भगत सिंह, नेता सुभाष चंद्र बोष, तिरगा लिए झांसी की रानी व चंद्रशेखर आजाद घोड़े पर सवार तथा रथ पर सवार भारत माता, दुर्गा माता, सरस्वती माता आदि झाकियां डीजे व कई बैंड बाजों के साथ नगर के मोहल्लों से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर समापन हुआ । इस मौके पर छात्र नेता प्रशांत खटीक,हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष हनी रस्तोगी,अनमोल बिशनोई,कृष्ण गोपाल सैनी,नरेंद्र खटीक,मास्टर अरुण बिशनोई आरव राजपूत,पारस गर्ग अजय पंडित आदि कस्बे के गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed