फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

Tue, 12 Jun 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार
ईद की खरीदारी से गुलजार होगा बाजार
विज्ञापन

मेरठ।
ईद आने की खुशी के साथ बाजार गुलजार होने लगा है। शहर के प्रमुख बड़े बाजार सदर और आबूलेन के अलावा ईद की मुख्य खरीदारी मीना बाजार, लालकुर्ती बाजार, भगत सिंह मार्केट, हापुड़ अड्डे के बाजार में हो रही है। रोजा इफ्तारी के बाद महिलाएं परिवार सहित बाजार में खरीदारी के लिए निकल रही हैं। नेट के एंब्रायडरी वाले सूट, 8 कली का अनारकली सूट, सतरंगी दुपट्टा, हिजाब व रंगीन बुर्कों के अलावा क्रॉकरी, कॉस्मेटिकस, डेकोर्स व कांच की चूड़ियोें सहित रंगीन फूलों की खरीदारी विशेष तौर पर हो रही है। महिलाएं गहने, कपड़े, फुटवियर, सजावटी सामान, पर्दे, झालरें, गुलदस्तों के साथ बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आयटम व बर्तन खरीद रही हैं। वहीं मीठी ईद का प्रमुख पकवान शीर के लिए सेवइयां, मेवे, गरम मसाले की दुकानें सज चुकी हैं। शाम पांच बजे के बाद से देर रात तक ईद का बाजार गुलजार हो रहा है। सफेद व रंगीन कुर्ते, कालीन और टोपी की भी काफी मांग है।

कांच की चूड़ियां और ज्वैलरी
मीना बाजार में महिलाएं विशेष रूप से कांच की रंगबिरंगी चूड़ियां व कंगन खरीदने आ रही हैं। दुकानों पर फिरोजाबादी चूड़ियों की अच्छी रेंज है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी में कंगन, पायल, हाथ फूल, लटकन, झुमकियां, बालियां, गले के सेट, टॉप्स आदि खरीदने के लिए महिलाएं आ रही हैं। सुनहरी पॉलिश से सजे गहनों को कुंदन व नगों से सजाया है। क लर कॉस्मेटिक्स की भी विशेष मांग है। ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स के साथ महिलाएं व युवतियां चाइनीज कलर कॉस्मेटिक्स ले रही हैं। लिपिस्टिक, लिपलाइनर, केक पाउडर, मस्कारा व नेल पेंट्स के आकर्षक रंग उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सात रंगों की लाइट वाला गुलदस्ता
ईद के बाजार में घर सजाने के लिए चाइनीज झालर, फूलदान, इलेक्ट्रानिक फूलदान, झरना और लैंप शेड उपलब्ध हैं। इनके अलावा ग्लास पेंटिंग, कॉर्नर पिलर व रंगीन प्लास्टिक फूल हैं। जिन्हें कमरे के अंदर व बाहर सजाने पर घर की शोभा बढ़ेगी। सात रंग की लाइट देने वाले गुलदस्ते व फूलों की विशेष मांग है। किचन के लिए अफगानी क्रॉकरी व स्टील के चमचमाते बर्तन खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed