{"_id":"5b0f0f764f1c1bae6e8b573c","slug":"201527713654-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा खत्म होने के तीन दिन बाद खाली करने होंगे हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा खत्म होने के तीन दिन बाद खाली करने होंगे हॉस्टल
Updated Thu, 31 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा खत्म होने के तीन दिन बाद खाली करने होंगे हॉस्टल
मेरठ। यूनिवर्सिटी कैंपस में परीक्षाएं खत्म होने के तीन बाद छात्र- छात्राओं को हॉस्टल खाली करने होंगे। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में छह ब्वॉयज हॉस्टल हैं। इनमें एमपी, अंबेडकर, न्यू ब्वॉयज, आरके सिंह, ओल्ड हॉस्टल और बीटेक हॉस्टल हैं। दो गर्ल्स हॉस्टल हैं। इनमें दुर्गा भाभी और न्यू गर्ल्स हॉस्टल हैं। इन हॉस्टलों में ढाई हजार के करीब छात्र-छात्राएं रहते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन कई साल से परीक्षाओं के बाद सभी हॉस्टलों को खाली करा लेता है। इसके चलते प्रोक्टोरियल बोर्ड की तरफ से इस संबंध में सभी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चीफ वार्डन की तरफ से सभी वार्डन को इस संबंध में बता दिया गया है कि जिन स्टूडेंट्स की परीक्षाएं खत्म हो जाएं, वे तीन दिन के बाद हॉस्टल छोड़ दें। इसके अलावा कैंपस में प्रोक्टोरियल बोर्ड की तरफ से शाम को रोजाना छापामारी की जा रही है। हॉस्टलों के साथ ही कैंटीन और दूसरी जगहों पर चेकिंग हो रही है।
खास बातें:
- चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जारी किया आदेश
- कैंपस में हैं छह ब्वॉयज और दो गर्ल्स हॉस्टल हैं