फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कल संभलकर निकलें, शहर में रूट डायवर्जन

कल संभलकर निकलें, शहर में रूट डायवर्जन

Sun, 29 Apr 2018 08:08 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
कल संभलकर निकलें, शहर में रूट डायवर्जन
मेरठ। शब-ए-बरात पर एक मई को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के अनुसार मुख्य पर्व के दिन शाम सात बजे से दो मई की सुबह तक धार्मिक स्थलों और कब्रिस्तानों में रोशनी होगी। जुलूस भी निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए एक मई की शाम चार बजे से पर्व की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन

यहां वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- आबकारी चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक तथा गांधी आश्रम चौराहे से भूमिया पुल तक
- एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ। गांधी आश्रम चौराहे से भी हापुड़ अड्डे की तरफ और हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल की तरफ।
- खैरनगर से वैली बाजार, प्याऊ चौराहे से वैली बाजार, घंटाघर से वैली बाजार की तरफ
यहां से जा सकेंगे वाहन
- दिल्ली की ओर से शहर में आने वाले वाहन रेलवे रोड चौराहे से दाहिने मुड़कर रोहटा बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को परतापुर तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- दिल्ली की तरफ से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन परतापुर और मोदीपुरम बाईपास से निकाले जाएंगे।
- गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें सोहराब गेट बस अड्डे पर रोक दी जाएंगी। सोहराब गेट डिपो से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसें तेजगढ़ी चौपले से यूनिवर्सिटी होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा, जीरो माइल चौराहा, मोदीपुरम फ्लाईओवर होते हुए रुड़की रोड़ पर जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली से मेरठ आकर मुजफ्फरनगर जाने वालीं रोडवेज बसें शोभापुर बाईपास चौराहे से रोहटा रोड, पुराने आरटीओ कार्यालय से भैसाली बस अड्डे जा सकेंगी तथा इसी रूट से वापस होकर मुजफ्फरनगर की तरफ जा सकेंगी। मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मोदीपुरम फ्लाईओवर कंकरखेड़ा होते हुए रजबन पेट्रोल पंप, नैंसी चौराहे से औघड़नाथ मंदिर से वेस्ट एंड रोड होकर रोडवेज बस अड्डे पर आ सकेंगी। वहीं इसी रूट से वापस जा सकेंगी।
महानगर सिटी बसें
- मेरठ महानगर की सिटी बसें यूनिवर्सिटी रोड से जेल चुंगी, जीरो माइल चौराहे से वेस्ट एंड रोड होकर रेलवे स्टेशन निकाली जाएंगी। इसी रूट से वापस जा सकेंगी।
- कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली बसें बाउंड्री रोड से विवि रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज जा सकेंगी। इसी रूट से वापस आएंगी।
- बिजनौर मवाना की ओर से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहे से बायीं तरफ मुड़कर जेल चुंगी चौराहे से तेजगढ़ी, एल ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी रूट से मवाना-बिजनौर की तरफ जा सकेंगे।

भारी वाहनों की नो एंट्री
- डायवर्जन के दौरान शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रात्रि नौ बजे के बाद भारी वाहन जो शहर में प्रवेश करते हैं उनकी नो एंट्री रहेगी।
खास बात
- शब-ए-बरात पर एक मई को शाम चार बजे से दो मई की सुबह तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed