{"_id":"5a0b53d34f1c1b6a678bbb26","slug":"201510691795-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटा मेरठ में रूकेंगे योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटा मेरठ में रूकेंगे योगी आदित्यनाथ
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में एक घंटा रहेंगे सीएम योगी
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एक घंटा मेरठ में रुकेंगे। योगी आदित्यनाथ का 18 नवंबर का कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय को प्राप्त हो गया है। जहां से जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। भाजपा कार्यालय को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.45 पर योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मुजफ्फरनगर उतरेगा और वहां जनसभा को संबोधित कर वह मेरठ के लिए 1 बजे प्रस्थान करेंगे। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को योगी दोपहर 1.30 बजे संबोधित करेंगे। रामलीला मैदान में ही रैली स्थल पर हैलीपैड भी बनाया जाएगा। एक घंटा रैली में रुक कर योगी सीधे गाजियाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद तीन बजे वह गाजियाबाद की रैली को संबोधित कर दिल्ली के लिए हैलीकाप्टर से प्रस्थान कर जाएंगे।