{"_id":"59678fd94f1c1b86528b4707","slug":"201499959257-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के पैसे से लुटेरा ने रचाई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के पैसे से लुटेरा ने रचाई थी शादी
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
क्राइम ब्रांच और फलावदा पुलिस ने डेढ़ माह पहले हुई सहकारी समिति बीज एवं खाद्य भंडार में लूट का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सिर्फ 55 हजार रुपये बरामद किये है। जबकि 12 लाख रुपये की लूट हुई थी। वहीं पांच बदमाश अभी फरार हैं।
एसपी देहात राजेश कुमार व एसपी क्राइम शिवकुमार यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लूट का खुलासा किया। पकड़े गए तीनों आरोपी अनुज कुमार उर्फ चीकू पुत्र युद्धवेंद्र सिंह निवासी चिंदौड़ी गांव इंचौली, जगमोहन उर्फ मोहन निवासी भटगांव सदर सोनीपत हरियाणा व सुल्तान निवासी गुलजारी इब्राहिम खत्ता रोड ब्रह्मपुरी हैं। एसपी देहात ने बताया कि एक जून को फलावदा के महलका गांव में सहकारी समिति बीज एवं खाद्य भंडार में बदमाशों ने एमडी और कैशियर को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये लूटे थे।
क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव व उनकी टीम और फलावदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को फलावदा से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी लूट का प्लान बना रहे थे। आरोपियों से लूट के 55 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में सरताज निवासी ब्रह्मपुरी, कल्लू, शनि निवासी पावली खुर्द कंकरखेड़ा, जानू उर्फ जान मोहम्मद निवासी दोघट बागपत और सुनील मास्टर निवासी मुजफ्फरनगर भी शामिल थे।
विज्ञापन
राहुल खट्टा गैंग से जुड़े थे बदमाश
इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जगमोहन, कल्लू व शनि राहुल खट्टा गैंग से जुड़े थे। तीनों ने राहुल खट्टा के करीबी कुख्यात बिन्ते के साथ कई आपराधिक वारदात की थीं। बिन्ते राहुल के साथ एनकाउंटर में मारा गया था। इस गैंग का लीडर जानू उर्फ जान मोहम्मद बताया गया है।
लूट के पैसे से की शादी
एसपी क्राइम शिवकुमार यादव का कहना कि इस वारदात में शामिल आरोपी अनुज उर्फ चीकू ने लूट के पैसे से शादी रचाई है। एक जून को लूट की वारदात की और चार जून को अनुज ने शादी की। अनुज इंटर पास है। आरोपी सुल्तान ने इसी पैसे से ईद मनाई। आरोपी जगमोहन बीए और सुल्तान नौवीं पास है।
खास बातें
फलावदा के महलका में एक जून को हुई थी वारदात
12 लाख रुपये में से सिर्फ 55 हजार ही हुए बरामद