{"_id":"596780d94f1c1b662d8b4640","slug":"201499955417-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त की गई 20 ट्रेन आज से आ जाएंगी टैक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त की गई 20 ट्रेन आज से आ जाएंगी टैक पर
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
ट्रैक दोहरीकरण के चलते निरस्त की गई 56 (अप-डाउन) ट्रेनों में से 40 ट्रेनेें शुक्रवार से पटरी (दिल्ली-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलवे सेक्शन) पर दौड़ने लगेंगी। बची हुई 16 ट्रेनों को कल से सामान्य कर दिया जाएगा। ट्रेनों के चलने से कावंड़ियों के साथ सामान्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मेरठ सिटी स्टेशन से दौराला स्टेशन तक चल रहे ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते दिल्ली-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलवे सेक्शन से संचालित 56 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को दस दिन पहले निरस्त कर दिया था। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिल्ली से वाया शामली-टपरी संचालित किया जा रहा था। ट्रैक दोहरीकरण के चलते लिया गया ब्लाक बृहस्पतिवार को वापस हो गया। सीपीआरओ नार्दन रेलवे नीरज शर्मा के अनुसार रद की गई 40 ट्रेन शुक्रवार से चलने लगेंगी। बाकी 16 ट्रेन शनिवार से शुरू हो जाएंगी।
इंसेट======
आज से चलेगी नौचंदी और संगम एक्सप्रेस
पिछले चार दिनों से निरस्त चल रही संगम और नौचंदी एक्सप्रेस भी आज से दौड़ने लगेंगी। ये दोनों ट्रेन बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से मेरठ सिटी के लिए रवाना हो गई हैं। ट्रेनें शुक्रवार को सिटी स्टेशन पहुंच जाएगी। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेनों को निर्धारित समय पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
खास बातें===
16 ट्रेनें कल से होगी सामान्य, कांवड़ यात्रा के चलते यात्रियों को मिलेगी राहत