फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 thousand rupees withdrawn by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाले

Sun, 31 Aug 2025 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees withdrawn by changing ATM card
मवाना। गांव मीवा निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित एटीएम बूथ में किसी ने उसका कार्ड बदलकर दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह 3:00 बजे सुभाष चौक के पास एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया था। किसी कारण पैसे नहीं निकल रहे थे। पीछे खड़े युवक ने पैसे निकालने में सहयोग करने की बात कहते हुए उसका एटीएम कार्ड उससे लिया। मशीन में कार्ड लगाने के बाद उसने कहा कि यहां से पैसा नहीं निकल रहा है। किसी और एटीएम पर ट्राई कर लो। इसी दौरान आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। वह जब दूसरे एटीएम पर पहुंचा तो उसे 10-10 हजार रुपये निकलने का मेसेज मिला। इसके बाद उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed