फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो माह का भुगतान न होने पर भाकियू 1 अप्रैल से तहसील गेट पर देगी धरना

दो माह का भुगतान न होने पर भाकियू 1 अप्रैल से तहसील गेट पर देगी धरना

Thu, 28 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दो माह का भुगतान न होने पर भाकियू 1 अप्रैल से तहसील गेट पर देगी धरना
भाकियू कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल महामंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चार सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मार्च के अंत तक यदि दो माह का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया तो एक अप्रैल से तहसील गेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों का 31 मार्च तक दो माह का गन्ना मूल्य भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं होने तक किसान एवं मजदूर बिजली के बिल जमा नहीं करेंगे। गन्ने का समर्थन मूल्य 1000 क्विंटल व गेहूं का 5000 रुपये क्विंटल करने, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के मुचलके न भरे जाए। किसानों की कृषि भूमि में आवारा पशु नुकसान कर रहे हैं उन्हें तत्काल रोका जाए। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 मार्च तक किसानों को दो माह का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया तो वे एक अप्रैल से तहसील गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में चीनी मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द भुगतान कराया जाएगा। यहां सूरज सिंह, मदन सिंह, तेजपाल सिंह, डॉ. अभय, महेंद्र सिंह, नजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed