{"_id":"5c69cd5bbdec227371486151","slug":"191550437723-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की बर्फबारी से फिर बिगडेगा वेस्टयू पी में मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की बर्फबारी से फिर बिगडेगा वेस्टयू पी में मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बर्फबारी और बारिश के साथ वेस्ट यूपी में भी मौसम बिगडे़गा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा का रुख तेज रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी।
फरवरी में लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उथल पुथल मची है। कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं के साथ मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ दिन में फिर से तापमान बढ़ गया, जबकि रात का तापमान कम हो गया है। अभी मौसम का यह हाल आगे भी ऐसे ही बना रहेगा। रविवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप खिली। जिसके बाद तापमान बढ़ गया। शुक्रवार की रात इस सीजन में सबसे गर्म रात रही थी। तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया था। जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 92 व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 20 व 21 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में तेज हवा चलने व हल्की बारिश का अनुमान है।