{"_id":"5c1408fbbdec2253b332b7ac","slug":"191544816891-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद दो ट्रकों में आग, चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद दो ट्रकों में आग, चालक जिंदा जला
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रकों में लगी आग, एक चालक जिंदा जला
चांदीनगर (बागपत)।ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रक आमने सामने से टकरा गए। एक ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ लदा था और हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे चलते एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। आग में आजमगढ़ निवासी एक चालक जिंदा जल गया। कई घंटे बाद उसका अधजला शव बरामद किया गया। उधर, परिजनों ने राहत कार्य में देरी पर रोष जताया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दूसरा हादसा शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हुआ। हादसा ज्वलनशील पदार्थ से लदे चालक की लापरवाही के कारण हुआ। वह कुंडली सोनीपत की ओर से गाजियाबाद की ओर गलत साइड में जा रहा था। इस ट्रक को चालक शंकर चला रहा था और ट्रक में क्लीनर रामभरोसे निवासी गाजियाबाद भी सवार था। इस ट्रक की गाजियाबाद से हरियाणा जा रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। शंकर और रामभरोसे ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। दमकल की गाड़ी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जबकि आजमगढ़ निवासी दूसरे ट्रक चालक अजय की जलने से मौत हो गई।