{"_id":"5b54ec5f4f1c1b1e308b659f","slug":"191532292191-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न दाखिल करने की तकनीकी समस्याओं का किया निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न दाखिल करने की तकनीकी समस्याओं का किया निराकरण
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया
मेरठ। जीएसटी में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए रविवार को गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ‘वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे। उत्तर प्रदेश शासन एवं वाणिज्य कर मुख्यालय लखनऊ द्वारा व्यापारियों को जीएसटीएन के अंतर्गत रिटर्न दाखिल करने एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया। कैंप का उद्घाटन वाणिज्य कर खंड-13 मेरठ के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह द्वारा किया गया। डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहता है। वाणिज्य कर अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला ने व्यापारियों के रिटर्न दाखिल करने एवं ई-वे बिल के बारे में विस्तार से बताया। प्रशासनिक अधिकारी राजेश जोशी, प्रधान सहायक ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, शिवम चौधरी, अरुण कुमार, संजीत कुमार, दीपक वर्मा, ईश्वर चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।