फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरटीआई

आरटीआई

Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई
मेरठ। रविवार को कांग्रेस की आरटीआई सेल की कार्यशाला का आयोजन बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। एआईसीसी मेंबर एवं अधिवक्ता विपुल माहेश्वरी ने कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रबल हथियार है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस कानून को पूरी तरह कमजोर करने का काम किया है। केंद्र सरकार आरटीआई से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है और जो दे रही है वह आधी अधूरी और भ्रामक होती है। अपील में केसों का निस्तारण नहीं हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गौरव कुमार, विशाल यादव, शिवम चौधरी आदि ने भी इस पर अपने विचार रखे। सेल के पश्चिमी यूपी प्रभारी डॉ संजीव अग्रवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिया था। इसके जरिये भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार में आरटीआई कार्यकर्ताओं पर ही हमले हो रहे हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, राजीव अग्रवाल, ओमप्रकाश दूबे, रामकृष्ण यादव, इकबाल राणा, दिलशाद त्यागी, ईनाम अली, सिराजुल इस्लाम, फिरोज आलम, अंकित अग्रवाल, अविनाश काजला, अमित, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed