{"_id":"5af4a8194f1c1b5c098b926e","slug":"191525983257-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्माईल इंटर कालेज में क्रांति दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्माईल इंटर कालेज में क्रांति दिवस मनाया
Updated Fri, 11 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस्माईल गर्ल्स कालेज में क्रांति दिवस मनाया
मेरठ। शास्त्री नगर एल-ब्लाक स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को क्रांति दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि मेरठ जैसी क्रांति धरा के निवासी हैं जहां से भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था। वरिष्ठ प्रवक्ता अनुपम निधि ने भी छात्राओं को क्रांति दिवस का महत्व बताया। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कनक शर्मा, वंदना सिंह, अर्चना भास्कर, डॉ. प्रमिला रानी शर्मा, एकता सिंघल, रजनी नागपाल मौजूद रहीं।