{"_id":"5ad26d3a4f1c1b5c098b4937","slug":"191523739962-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, युवक की जान गई
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। फतेहउल्लापुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार था। तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, हादसे से गुस्साए आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की।
न्यू इस्लामनगर लिसाड़ी गेट निवासी शमशाद (20) पुत्र शम्शुद्दीन खराद मशीन पर काम करता था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शमशाद बाइक पर अपने दो साथियों के साथ फतेहउल्लापुर रोड से अपने घर की तरफ आ रहा था। बाइक शमशाद ही चला रहा था और उसने बाइक चलाते समय हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। जैसे ही पुरानी टंकी के पास बाइक पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक तो टक्कर लगने पर दूर जा गिरे। जबकि शमशाद बाइक समेत ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलता निकल गया।
शमशाद को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शमशाद की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक वसीम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
पुलिस अफसरों का कहना है कि शमशाद और उसके दोनों साथियों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। यदि हेलमेट होता तो शायद शमशाद की जान बच सकती थी। शमशाद दो भाईयों में छोटा था।
बेलगाम दौड़ते हैं ट्रैक्टर और जुगाड़
फतेहउल्लापुर रोड पर पहले भी सड़क हादसे होते रहे हैं। बीस दिन पहले जुगाड़ ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को तेजी से ला रहा था। टक्कर मारने के बाद काफी दूर जाकर ट्रैक्टर के ब्रेक लगे। तब तक बाइक चालक चपेट में आ चुका था।