फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

Tue, 16 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत पर फूटा गुस्सा
मेरठ।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कारोबारी के नाबालिग बेटे द्वारा अंधाधुंध दौड़ाई वरना गाड़ी से घायल एक युवक ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शाहपीरगेट व हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
सदर बाजार क्षेत्र के थापरनगर में रविवार शाम स्पोर्ट्स कारोबारी के बेटे ने वरना गाड़ी को दौड़ाया था। जिसमें दो कार, तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और आठ लोग घायल हो गए थे। घायल इरशाद (32) पुत्र सगीर निवासी शाहपीरगेट कोतवाली, गुड्डू और मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन अन्य घायल प्राथमिक उपचार लेकर घर चले गए। इरशाद की हालत बेहद नाजुक थी, जिनको आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई। सूचना पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग करते हुए शाहपीरगेट व फिर हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। शव को सड़क पर रखने का प्रयास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की भीड़ देखते फोर्स लगाई
इरशाद की पांच बेटियां हैं। दस दिन पहले ही एक बेटा हुआ था। इरशाद एक कारोबारी के यहां चालक था। इरशाद की मौत के बाद शाहपीर गेट में लोगों की भीड़ लग गई। मामला तूल पकड़ने से पहले ही एसपी सिटी ने कोतवाली, देहलीगेट, नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

अब्बू अब हमारा क्या होगा
शाम को इरशाद का शव उसके घर शाहपीरगेट पहुंचा। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटियां कह रही थीं कि अब्बू अब हमारा क्या होगा। बदर अली समेत लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से 10 लाख के मुआवजे की मांग की। बेटियों को सरकार अलग से मदद करे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मदद का भरोसा दिया है।



गैर इरादतन हत्या में केस, मिली जमानत
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया है कि नाबालिग पर गैर इरादतन हत्या की धारा (304 ए) में केस दर्ज हुआ है। नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसको जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने पिता कारोबारी के दोस्त के घर थापरनगर में आया था। जहां पर उसने पिता के दोस्त की वरना गाड़ी की चाबी उठाई और उसको चलाने लगा। उसने अंधाधुंध गाड़ी चलाई थी। इरशाद की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
खास बात
कारोबारी के नाबालिग बेटे ने दौड़ाई थी कार, कई लोग हुए थे घायल
गुस्साए लोगों ने शाहपीरगेट और हापुड़ रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed